03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, सात लोगों की मौत, शादी से नोएडा लौट रहा था परिवार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा एक वैगन आर कार और एक अज्ञात वाहन की टक्कर में हुआ। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव सुंदरपुर टिकरा के निवासी थे।

हादसे के वक्त कार में 9 लोग सवार थे। इनमें 3 महिला, 3 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। तभी थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 68 पर हुआ ये हादसा हुआ। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। हरदोई की संडीला तहसील क्षेत्र के गांव सुंदरपुर टिकरा से ये परिवार नोएडा लौट रहा था। मृतकों में तीन महिला, एक बालक और तीन पुरुष शामिल हैं। एक बालक समेत दो लोग घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर है। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना कट के समीप शनिवार सुबह करीब पांच बजे वैगन आर कार अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई। कार में सुंदरपुर टिकरा निवासी लल्लू गौतम, उनके बेटे राजेश, गोपाल गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और संजय के दूसरे पुत्र कृष सवार थे।

हादसे में कृष और श्री गोपाल घायल हो गए। बाकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ये सभी लोग अपने मूल गांव सुंदरपुर टिकरा हरदोई से शादी समारोह से कासना सदरपुरा, गौतम बुद्ध नगर लौट रहे थे। हादसे के चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा। क्षतिग्रस्त कार को हटवा कर यातायात को सामान्य कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है और ट्वीट कर अपनी गहरी संवेदाना जताई है। PMO की तरफ से लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img