03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चंपावत विधानसभा उपचुनाव : आयोग ने की तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा प्लान और कार्मिकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

Spread the love

एफएनएन, चंपावत : चंपावत विधानसभा उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी से तैयारियों की जानकारी ली। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. रविशंकर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुनावी तैयारियों में लगाए गए अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व स्वतंत्र चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव सामग्री की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कर ली जाए। सुरक्षा प्लान एवं कार्मिकों के प्रशिक्षण को विशेषत: ध्यान में रखा जाए। कंट्रोल रूम को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया जाए। नियमित रूप से रिर्पोट प्रेषित की जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए मीडिया का भी सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि दिव्यांग मतदाताओं तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के आयु के वृद्धजनों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मतदान कार्मिकों एवं माइक्रो आब्जर्वर की ट्रेनिंग व ईवीएम व वीवीपीएटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा मतदान स्थलों के लिए कोविड प्रोटोकाल के अनुसार ही सामग्री की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र की सुनियोजित व्यवस्था की जाए। सी-विजिल एप पर निरंतर निगरानी बनाए रखें।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कुमार, व्यय अनुश्रवण समिति के नोडल अधिकारी मनमोहन मैनाली, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से  जिला निर्वाचन अधिकारी चंपावत, पुलिस अधीक्षक चंपावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंपावत, रिटर्निंग आफिसर चंपावत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img