03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एक घंटे के भीतर दो लोग के एटीएम कार्ड बदलकर निकाली नकदी, पुलिस को मिले अहम सुराग

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत एक ही दिन में एक घंटे के अंतराल में एटीएम से नकदी निकालने की दो घटनाएं हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक मददगार बन कर एटीएम से नकदी निकाले जाने की घटनाएं बीते शुक्रवार एक घंटे के अंतराल में हुई है। एक मामले में आलम सिंह नेगी निवासी गुड्डू प्लाट श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून ने शिकायत पत्र देकर अवगत कराया कि बीते शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे श्यामपुर स्थित पीएनबी के एटीएम में चार-पांच लड़कों ने धोखे से एटीएम बदलकर उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए।

एक अन्य मामले में छोटे लाल गुप्ता निवासी गली नंबर एक मीरा नगर आइडीपीएल ऋषिकेश ने शिकायत दर्ज करायी की बीते शुक्रवार को जब उनकी पुत्री किरण पीएनबी एटीएम से पैसे निकालने की गई तो दोपहर 12:30 बजे उसे अज्ञात व्यक्तियों से पैसे निकालने में मदद मांगी।

अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम बदलकर उनके बैंक खाते से तीन बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि दोनों घटनाओं में घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जांच के पश्चात कुछ महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को मिले हैं। जिसके आधार पर दोनों घटनाओं के आरोपितों की तलाश की जा रही है। संभावना है कि दोनों ही घटनाओं में एक ही गिरोह के सदस्य शामिल रहे हैं।

  • अस्पताल कर्मी की जेब से रुपये झपटकर भागा युवक

कोतवाली विकासनगर के हरबर्टपुर क्षेत्र में एक अस्पताल के कर्मी की शर्ट की ऊपरी जेब में रखे मानदेय पर झपटटा मारकर एक युवक भाग निकला। टप्पेबाज को अस्पताल कर्मियों व अन्य व्यक्तियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

अस्पताल कर्मी ने आरोपित से छीने हुए रुपये बरामद कर लिए और पुलिस को सौंप दिया। हरबर्टपुर चौकी पुलिस के समक्ष अस्पताल कर्मी ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेने की बजाय समझौता होने पर टप्पेबाज को रिहा कर दिया।

चौकी प्रभारी पंकज तिवारी के अनुसार दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, जिसके कारण आरोपित को रिहा कर दिया गया। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल का कहना है कि इस मामले में पैसे छीनने वाले के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

Hot this week

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Topics

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img