03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Tabu का चेहरा खराब करने के लिए मैगजीन पर बुरी तरह भड़के फैंस, एक्ट्रेस के इस लुक ने मचाया बवंडर

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: तब्बू इन दिनों फिल्म क्रू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। बिजनेस के मामले में भी क्रू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया। इस बीच तब्बू एक मैगजीन की अप्रैल डिजिटल कवर स्टार बनीं। मैगजीन ने एक्ट्रेस के साथ एक फोटोशूट भी किया, लेकिन जब फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई, तो फैंस भड़क गए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
तब्बू के फैंस इतना ज्यादा नाराज हुए कि उन्होंने मैगजीन पर हमला बोल दिया और एक्ट्रेस का खूबसूरत चेहरा खराब करने का आरोप लगाया।
तब्बू के लुक पर बवंडर

मैगजीन ने हाल ही में तब्बू की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक और व्हाइट कलर के स्ट्रिप प्रिंट वाले आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं, कानों में सिल्वर इयररिंग्स पहनी है। मेकअप की बात करें, तो तब्बू के बालों को कर्ली लुक दिया है और आंखों पर नीले रंग का आईशैडो लगाया है। बस एक्ट्रेस का यही मेकअप उनके फैंस को खटक गया और मैगजीन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया।

मैगजीन पर भड़के लोग

तब्बू की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, “क्या वे जानबूझकर उसके साथ ऐसा कर रहे हैं???? क्या बकवास है ये!!!” एक अन्य यूजर ने कहा, “इस फोटो में तब्बू को छोड़कर यहां बाकी सब कुछ गलत है।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “इस भयानक मेकअप का फैसला किसने किया और एडिटोरियल ने इसे कैसे पास कर दिया।”

यह भी पढ़ें- यूपी लोकसभा चुनाव: बसपा सुप्रीमो मायावती ने संभाला चुनावी मोर्चा, पश्चिम की 12 सीटों के लिए करेंगी 10 रैली

तब्बू के लिए जताया अफसोस

तब्बू की तस्वीर पर फैंस की गुस्सा साफ नजर आया, क्योंकि कमेंट्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे। मैगजीन के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, “इतने खूबसूरत इंसान के लिए बेहद भद्दा मेकअप और तस्वीरें।” एक यूजर ये भी कमेंट किया, “माफ करें तब्बू। अफसोस है कि भयानक स्टाइल और मेकअप वाली ये अत्याचारी तस्वीरें बाहर आ गई हैं… माफ करें।” पिक्चर डिलीट करने की मांग करते हुए एक यूजर ने लिखा, “ये वो फोटो है जिसे आप लोगों को डिलीट कर देना चाहिए। वो इतनी सुंदर हैं कि आप लोगों को उन्हें खराब दिखाने के लिए बहुत मेहनत करना पड़ा।”

 

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img