03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

डीआरएम ने इज्जतनगर मंडल के सभी 10 सेवानिवृत्त कर्मियों को सौंपे समापक राशि के परिपत्र, गोल्ड प्लेटेड मेडल्स

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। इज्जतनगर मंडल में माह अक्टूबर 2024 में सेवानिवृत्त हुए 10 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने समापक राशि का भुगतान परिपत्र, मेडीकल कार्ड, सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज और गोल्ड प्लेटेड मेडल प्रदान किए।

डीआरएम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री यादव ने सेवानिवृत्त हुए सभी रेल कर्मचारियों की दीर्घायु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। सलाह भी दी कि समापक भुगतान के मद में उन्हें प्राप्त धनराशि आपके पूरे जीवन की अमूल्य धरोहर है। इसका सदुपयोग करें।

मंडल रेल प्रबंधक सुश्री यादव  ने सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आप सब रेल परिवार के अभिन्न अंग हैं। रेल प्रशासन के द्वार आपलोगों के लिए सदैव खुले हैं। आवश्यकता पड़ने पर बेहिचक रेल अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं।

विगत कुछ महीनों से मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में इज्जतनगर मंडल में नई पहल के तहत सेवानिवृत्ति के कारण हो रही रिक्तियों के सापेक्ष उसी तिथि पर चुने गए कर्मचारियों को पदोन्नति भी प्रदान की जाती है। माह अक्टूबर में भी कई कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान समारोह में अपर मंडल रेल राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अरुण कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रवेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय कुमार यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, मंडल वित्त प्रबंधक बी.एस. पवार और शाखा के सभी अधिकारी, मान्यता प्राप्त रेल यूनियन एवं एसोशिएशन के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का कुशल-सफल संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह ने किया।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img