एस & सी कर्मचारी यूनियन के महामंत्री/श्रमिक नेता अशोक कुमार मिश्रा ने बैठक में भयंकर आर्थिक तंगी से जूझ रहे सभी विस्थापित रबड़ फैक्ट्री कर्मियों को बताया कि उच्च न्यायालय मुम्बई के ऑफिशियल लिकयूडेटर (ओएल) द्वारा 330 ऐसे रबड़ फैक्ट्री श्रमिकों की लिस्ट भेजी है जिन्होंने बार-बार मांगने पर भी अभी तक अपने आधार कार्ड, जन्म तिथि, ग्रेड के सबूत और भर्ती होने तथा संभावित रिटायरमेन्ट की तिथि के अभिलेख/साक्ष्य जमा नहीं कराए हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की सहायक निदेशक डॉ. अर्चना ओझा ने उत्तराखंड के सभी जनपदों के जिला स्वास्थ्य समिति (CMO) के सदस्य सचिवों को NHM के कर्मचारियों के मासिक वेतन की बढ़ोतरी के सम्बन्ध में आदेश भेजे हैं।
इज्जतनगर मंडल में माह अक्टूबर 2024 में सेवानिवृत्त हुए 10 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने समापक राशि का भुगतान परिपत्र, मेडीकल कार्ड, सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज और गोल्ड प्लेटेड मेडल प्रदान किए।