03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डॉ. हरदेव-बनवारीलाल ने उज्जैन से लौटकर कांवड़िया मंदिर में कराया रुद्राभिषेक-प्रदोष पूजन

Spread the love

अनुष्ठान में जुटे सैकड़ों भक्तगण, सबको खिलाई गई खीर और खिचड़ी

एफएनएन ब्यूरो,फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। डॉक्टर हरदेव गंगवार और बनवारी लाल यदुवंशी ने रविवार को खिरका टोल प्लाजा के पास स्थित कांवड़िया शिव मंदिर पर विधिविधान से रुद्राभिषेक कराया और भक्तगणों को प्रसाद बंटवाया।

डॉक्टर हरदेव गंगवार और बनवारीलाल यदुवंशी पिछले कई साल से 200 कांवड़ियों का जत्था लेकर उज्जैन महाकालेश्वर धाम में जलाभिषेक करने जाते हैं। उज्जैन से सकुशल लौटने के बाद उन्होंने आज रविवार को कांवड़िया शिव मंदिर पर रुद्राभिषेक और प्रदोष पूजन कराया। पंडित गणेश गोपाल द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान शिव को खीर और खिचड़ी का भोग लगाया गया। सभी भक्तगणों को भी खीर और खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया।

पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के समय कस्बे के व्यापारी विनोद अग्रवाल, नरेश ऐरन, सत्य प्रकाश अग्रवाल, अध्यापक अजय गुप्ता, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज प्रबंधक रमन जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, प्रेमपाल गंगवार, अध्यापक संदीप गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, अमित गोयल, डॉ मुदित प्रताप सिंह, आशीष अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, शोभित अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, मयंक अग्रवाल, दीपक गोयल, राज कपूर गुप्ता, अमित सिंह, अखिलेश अग्रवाल, सीपू गुप्ता, नरहरि गुप्ता, विष्णु गुप्ता, भजनलाल, नुक्ता प्रसाद, मनोज यदुवंशी, राहुल गंगवार, आकाश मौर्य, एडवोकेट रामदत्त शर्मा, जसवीर सिंह, ईश्वर दयाल, मुरारी लाल, विवेक शर्मा, विकास भारद्वाज, हरीश गंगवार आदि भी मौजूद रहे। ग्रामीणों और राहगीरों को भी खीर-खिचड़ी खिलाई गई।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img