03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बिजली चोरी की सोचना भी मत! अब मीटर में लगने वाली है ये तकनीक, सीधे कंट्रोल रूम में पहुंच जाएगा मैसेज

Spread the love

एफएनएन, रायबरेली :  विद्युत विभाग की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए मीटर बदलने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। विभाग द्वारा वर्तमान मीटर के स्थान पर नए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र में सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होते ही नए मीटर लगाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने पर उपभोक्ताओं को प्रीपेड मोबाइल की तरह उपयोग के अनुसार बिजली मीटर का रिचार्ज कराना होगा।

जिले में बिजली विभाग के सवा पांच लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। योजना के तहत पहले चरण में शहरी क्षेत्र के करीब 53 हजार उपभोक्ताओं के यहां लगे मीटर बदलने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रीपेड स्मार्ट मीटर अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इसके लगने से मीटर में बाइपास व छेड़छाड़ कर की जा रही बिजली चोरी के मामले समाप्त हो जाएंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यदि कोई उपभोक्ता ऐसा करने का प्रयास भी करेगा तो इससे संबंधित मैसेज विभाग के कंट्रोल रूम को मिल जाएगा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से ठीक वैसे ही उपभोक्ता बिजली का लाभ उठाएंगे, जैसे मोबाइल रिचार्ज कराकर बातचीत करने या इंटरनेट सेवा का लाभ उठाते हैं। ये मीटर उपभोक्ताओं के मोबाइल से जुड़े होंगे।

कितने यूनिट व कितने रुपये की बिजली इस्तेमाल की है, इसके बारे में उपभोक्ता को सूचना मिलती रहेगी। रिचार्ज समाप्त होने से पहले ही उपभोक्ता को टेक्स्ट, व्हाट्सएप मैसेज व ईमेल पर सूचना भेज दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता को बिजली कटौती से संबंधित जानकारी भी मिलती रहेगी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

गलत बिल व रीडरों की मनमानी से मिलेगी निजात

बिजली मीटर रीडरों द्वारा समय पर बिल न बनाने व गलत बिल बनाने के मामले आएदिन अधिकारियों के पास पहुंचते रहते हैं। गलत बिल को सही कराने के लिए कई बार उपभोक्ता महीनों तक कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते हैं। स्मार्ट मीटर लगने से रीडिंग कर बिल बनाने का काम खत्म हो जाएगा, जिससे गलत बिल बनने के कारण होने वाली समस्या से उपभोक्ताओं को काफी हद तक राहत मिलेगी।

Hot this week

Dehradun में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का फूंका पुतला

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने...

Government Land पर अतिक्रमण के आरोपों में देव होम्स के मालिक को नोटिस

एफएनएन, रुद्रपुर : Government Land रुद्रपुर के ग्राम खानपुर...

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले...

Topics

Government Land पर अतिक्रमण के आरोपों में देव होम्स के मालिक को नोटिस

एफएनएन, रुद्रपुर : Government Land रुद्रपुर के ग्राम खानपुर...

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले...

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img