03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun : जाखन नदी के तेज बहाव में बह रही 12 वर्षीय बालिका को फौजी समेत तीन युवकों ने बचाया

एफएनएन, देहरादून : Dehradun लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को जाखन नदी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान 12 वर्षीय एक बालिका तेज बहाव में बहने लगी, लेकिन मौके पर मौजूद छुट्टी पर आए एक फौजी और तीन स्थानीय युवकों ने साहस का परिचय देते हुए उसकी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, बालिका अपने कुछ साथियों के साथ जाखन नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर देखने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गई। बच्ची को बहता देख वहां मौजूद छुट्टी पर आए फौजी अजय कुमार, निवासी चंडी प्लांटेशन, और स्थानीय युवक आशुतोष, राहुल तथा तुषार (पुत्र प्रेम सिंह), निवासी लालतप्पड़, ग्राम माजरी ग्रांट, बिना समय गंवाए नदी में कूद पड़े।

चारों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद बालिका को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। उनकी त्वरित सूझबूझ और बहादुरी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और बालिका की जान बच गई।

घटना के बाद ग्राम प्रधान निशा देवी और प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह ने सभी युवकों के साहसिक और मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं और संकट की घड़ी में उनकी तत्परता अनुकरणीय है।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और फौजी अजय कुमार सहित सभी युवकों की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img