03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर स्थित छोई क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। हाई टेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से एक महिला और उसका 18 वर्षीय बेटा करंट की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना मोतीपुर छोई क्षेत्र की है। अचानक हाई टेंशन लाइन टूटकर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में 40 वर्षीय महिला और उसका बेटा आ गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने दोनों को तुरंत रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि दोनों मरीज करंट लगने के कारण गंभीर रूप से झुलस गए थे। जांच में उनके शरीर पर लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक बर्न इंजरी पाई गई। डॉक्टर के अनुसार बेटे की हालत अधिक गंभीर थी, जबकि महिला की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई थी।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार और ड्रेसिंग के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र की हाई टेंशन लाइनों और बिजली के तारों की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके। फिलहाल बिजली विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img