03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

धनेटा फाटक के पास बेकाबू 108 एंबुलेस ने बाइक सवार चचेरे-तएरे भाइयों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

Spread the love

एंबुलेंस में फंसकर 70 मीटर तक घिसटी बाइक, कटकर दूर जा गिरा बाइक चालक का पैर

एफएनएन,बरेली, मीरगंज: धनेटा- शीशगढ़ रोड पर भिटौली नगला गांव के समीप बुुुधवार देेेर शाम तेज रफ्तार बेकाबू 108 सरकारी एंबुलेंस ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो लोगो को रौंद दिया। भीषण हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे गंभीर घायल चचेरे भाई ने भी अस्पताल ले जाते वक्त 102 एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। हादसा होने के बाद चालक एम्बुलेंस छोड़कर भाग गया।

सतुइया पट्टी के थे दोनों मृतक, पूरे गांव में मातम

थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव सतुइया पट्टी निवासी रामप्रकाश (30) पुत्र ओमकार अपने ही गांव के पास हाईवे पर ओमपाल के होटल पर काम करते हैं। बुधवार को होटल से छुट्टी लेकर रामप्रकाश चचेरे भाई इंद्रपाल (22) पुत्र बनवारीलाल के साथ बाइक से रिश्तेदारी में शीशगढ़ गए थे। देर शाम शीशगढ़ से लौटते वक्त भिटौली नगला के पास दोनों धनेटा फाटक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू सरकारी अस्पताल की 108 नंबर एंबुलेंस से टकराकर भीषण हादसे का शिकार हो गए। एंबुलेंस मेंं फंसकर बाइक को चालक समेत 70 मीटर दूर तक रोड पर घसीट ले गई। दर्दनाक हादसे में रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। उनका एक पैर कटकर लाश से 50 मीटर दूर जा गिरा। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए।

तड़प रहे थे घायल, एम्बुलेंस चालक और राहगीर तमाशा देखते रहे,

धनेटा इलाके में एम्बुलेंस और बाइक हादसे में हुई दर्दनाक मौत से पहले दोनों युवक देेेरर तक सड़क पर पड़े रहे लेकिन राहगीर और एम्बुलेंस चालक तमाशा देखते रहे। कोई मदद को आगे नहीं बढ़ा।अ

सर्राफा मंडल अध्यक्ष समेत कई सहृदयों ने मदद को बढ़ाए हाथ

हालांकि थोड़ी देर बाद भिटौली नगला, धनेटा और आसपाह गांवों के सैकड़ों लोग पहुंच गए और हादसे मेंं गंभीर घायल इंद्रपाल को 102 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन इंंद्रपाल ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। धनेटा फाटक सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष, समाजसेवी दीनानाथ रस्तोगी और अन्य अनेक सहृदय लोग भी देर तक मदद में जुटे रहे। इनकी सूचना पर मृतकों के परिजन और थाना फतेहगंज पश्चिमी के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरवाने के बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिए हैं। हादसे में दो लोगों की मौत से पूरे गांव में  मातम पसर गया है। दोनोंं परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

सीओ, एसएचओ ने भी  किया मौका मुआयना

सीओ मीरगंज रामानन्द राय, एसएचओ फ़तेहगंज पश्चिमी चंद्र किरण यादव भी घटना स्थल पर पहुँचे और देर तक तफ्तीश करते रहे। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को ढाढस भी बंधाया। सीओ श्री राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर एंबुलेंस चालक के विरुद्घ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img