03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रयागराज के फूलपुर इफ्को प्लांट मेंं जहरीली अमोनिया गैस का रिसाव, दो अफसरों की मौत, 18 कर्मी गंभीर

  • फैक्टरी की यूरिया इकाई में मंगलवार देर रात जहरीली अमोनिया गैस के रिसाव से मचा भारी हड़कंप

एफएनएन,प्रयागराज: प्रयागराज जिले के फूलपुर इलाके में स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। फैक्टरी की यूरिया इकाई में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से दो अफसरों समेत 18लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को शहर के एक अस्पताल भेजा गया जहां असिस्टेंट मैनेजर वीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर अभय नंदन की मौत हो गई। 16 अन्य को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

शहर से 30 किमी की दूरी पर जौनपुर-गोरखपुर मार्ग पर फूलपुर में स्थित इफको में अमोनिया व यूरिया निर्माण की दो-दो इकाइयां हैं। रोज की तरह यहां मंगलवार को भी काम चल रहा था। रात 10 बजे से रात्रिकालीन शिफ्ट में तैनात कर्मचारी अलग-अलग इकाइयों में काम पर लगे हुए थे। 11.30 बजे के करीब यूरिया इकाई में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी निकलकर बाहर की ओर भागने लगे।

इस दौरान अन्य तो किसी तरह बाहर निकल गए लेकिन 18 लोग गैस की चपेट में आ गए जिससे उनकी हालत बिगडने लगी। इनमें से कई इकाई के भीतर ही बेसुध भी हो गए। सूचना पर कंपनी के अफसरों के साथ ही पुलिस भी आ गई। किसी तरह सभी प्रभावित कार्मिकोंं को फैक्ट्री से बाहर निकालकर शहर के एक अस्पताल ले जाया गया।

इनमें से असिस्टेंट मैनेजर यूरिया वीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर ऑफसाइट अभयनंदन कुमार पुत्र सूर्यनारायण की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद दोनों की मौत हो गई, जिससे वहां कोहराम मच गया। उधर कंपनी के कई अफसर रात में ही अस्पताल भी पहुंच गए। गैस का रिसाव कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन चर्चा रही कि यूरिया उत्पादन इकाई में किसी पंप में लीकेज की वजह से गैस का रिसाव हुआ। फिलहाल कंपनी के अफसरों का कहना है कि गैस रिसाव की असली वजह का पता जांच के बाद ही लग सकेगा। पीआरओ विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि हादसे में दो अफसरों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इनमें असिस्टेंट मैनेजर यूरिया व डिप्टी मैनेजर ऑफसाइट शामिल हैं। खतरनाक गैस की चपेट में आए 16 अन्य कर्मचारियों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img