03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली के लाल किला और कुतुबमीनार समेत देश के सभी 3693 स्मारक 15 मई तक बंद

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : कोरोना के बिगड़ रहे हालात को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने अपने तहत आने वाले देश के सभी स्मारकों में पर्यटकों के प्रवेश पर 15 मई तक के लिए रोक लगा दी है। सभी स्मारक एक माह तक बंद रहेंगे। इस संबंध में बृहस्पतिवार देर शाम एएसआइ के निदेशक (स्मारक) एन के पाठक ने आदेश जारी कर दिए। इसमें इन आदेश को तुरंत प्रभाव से लागू किए जाने की बात कही गई है। इससे पहले लाकडाउन लगने पर मार्च 2020 के अंत से देश के सभी स्मारक बंद कर दिए गए थे। इसके बाद पर्यटकों की संख्या सीमित कर छह जुलाई को टिकट वाले सभी स्मारकों को खोलने की अनुमति दे दी गई थी। कोरोना के मामले कम होने पर 19 दिसंबर को पर्यटकों की संख्या से कैपिंग हटा ली गई थी।

बता दें कि देश में एएसआइ के अंतर्गत 3693 स्मारक हैं। इनमें से दिल्ली में 174 स्मारक हैं। देश भर में 143 स्मारकों में टिकट लगता है। इनमें से दिल्ली में टिकट वाले 11 स्मारक शामिल हैं। दिल्ली में जिन स्मारकों में टिकट लगता है उनमें विश्व धरोहर लाल किला, कुतुबमीनार, हुमायूं का मकबरा सहित राष्ट्रीय स्मारक पुराना किला, खान ए खाना का मकबरा, कोटला फिरोजशाह, जंतर मंतर, सजदरजंग का मकबरा, हौजखास परिसर व तुगलकाबाद का किला आदि शामिल है। लाकडाउन से पहले साल यानी 2019 तक प्रमुख स्मारकों में प्रति साल लाखों पर्यटक पहुंचते रहे हैं। इनमें देश के पर्यटक लालकिला में एक साल में 28 लाख, कुतुब मीनार में 31 लाख, हुमायूं के मकबरा में पांच लाख, जंतर-मंतर में चार लाख, पुराना किला में चार लाख तक पर्यटक पहुंचते रहे हैं। विदेशी पर्यटक सबसे अधिक हुमायूं के मकबरे में पहुंचते रहे हैं। यहां एक साल में 4 लाख, कुतुब मीनार में साढ़े 3 लाख, लालकिला में डेढ़ लाख तक पहुंचते रहे हैं।

 

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img