03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली गाजीपुर मुर्गा मंडी के सभी 100 सैंपल बर्ड फ्लू टेस्ट में निगेटिव

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : दिल्ली के गाजीपुर में एशिया की सबसे बड़ी मुर्गा मंडी से लिए गए सभी 100 नमूनों में बर्ड फ्लू टेस्ट में फेल हुए हैं। किसी भी नमूने में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। यह जानकारी दिल्ली पशुपालन विभाग ने दी है।
वेटेरनरी विभाग के निदेशक डॉ राकेश सिंह के मुताबिक, बुधवार को गाजीपुर मंडी से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे गाजीपुर मंडी में बर्ड फ्लू की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले दिल्ली के मुख्य सचिव द्वारा ली गई विशेष बैठक के बाद पार्कों की निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी पार्क में अधिक से अधिक सैंपलिंग की जा रही है। बर्ड फ्लू के मद्देनजर बंद किए गए पार्कों में कोई भी व्यक्ति प्रवेश न करें इसके लिए भी विशेष तौर पर दिशा निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर पोल्ट्री उत्पादों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। साथ ही लोगों को पैनिक न होते हुए पॉल्ट्री उत्पादों को 70 डिग्री सेल्सियस पर कम से कम 30 मिनट तक पका कर खाने की सलाह दी है। वहीं, आधा पका हुआ चिकन, हाफ फ्राई और आधा उबला हुआ चिकन भी न खाने की सलाह दी गई है।

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img