03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के घर के बाहर किसानों का जोरदार प्रदर्शन

एफएनएन, रुद्रपुर : किसानों ने गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के आवास के सामने पहुंच कर जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक अरविंद पांडेय मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का पुतला फूंका। हालांकि प्रशासन ने मंत्री आवास पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। गुरुवार को किसान दिनेशपुर गुरुद्वारे में ट्रैक्टर लेकर एकत्रित हुए। उन्होंने यहीं से ट्रैक्टर रैली निकाली, जो मंत्री अरविंद पांडेय के आवास के सामने से होते हुए गूलरभोज और फिर गदरपुर पहुंची। इस दौरान मंत्री आवास के सामने किसानों ने जमकर नारेबाजी की और किसान कानून का समर्थन करने पर आक्रोश जताया। किसानों ने पुतला भी फूंका। उधर, सुबह ही अरविंद पांडेय के आवास पर पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, ताकि किसान कोई नुकसान न पहुंचा सकें। जब किसानों की रैली मंत्री के आवास के सामने से निकल गई तो पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली।
इस मौके पर किशोर मंडल, रवि कुमार, सुभाष बेहड़, हरपाल सिंह, कांवल सिंह, हरजीत सिंह, विकास सरकार, भूपेंद्र सिंह, प्रेमानन्द महाजन, तारक बाछड़, इंद्रपाल सिंह, त्रिनाथ विश्वास, जग्गा सिंह, सुभाष मंडल, सतपाल सिंह, विनोद वर्मा, हरपिंदर सिंह, सोमनाथ सरकार आदि मौजूद थे।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img