03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देश में 4 लाख के पार पहुंचा कोरोना से मौत का आंकड़ा, एक दिन में 46 हजार से ज्यादा केस

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : देश में कोरोना की दूसरी लहर थम रही है। इस बीच आज देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 4 लाख के पार पहुंच गया। जेश में इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4 लाख के पार हो गया है। इनमें से सबसे ज्यादा 1.22 लाख मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। बीते एक दिन की बात करें तो देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 46,617 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना संक्रमण के कारण 853 मरीजों की मौत हुई है।

देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 59,384 मरीज ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर अब तक कुल 2 करोड़ 95 लाख 48 हजार 302 लोग रिकवर हो चुके हैं। भारत की कोरोना रिकवरी दर अभी 97.01% है। इसके साथ ही एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 13,620 की कमी आई है। अब 5.09 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना की सक्रिय दर फिलहाल 1.67% है।

देश में कोरोना की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 46,617
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 59,384
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 853
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3,04,58,251
  • अब तक ठीक हुए: 2,95,48,302
  • अब तक कुल मौतें: 4,00,312
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5,09,637
  • 4 लाख से ज्यादा मौतों वाला तीसरा देश बना भारत

भारत के अलावा ब्राजील और अमेरिका ही दो देश ऐसे हैं, जहां चार लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है।हालांकि, भारत की तुलना में दोनों देशों में मौतों की संख्या में एक लाख से ज्यादा का अंतर है।  दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं। यहां अब तक 6 लाख 20 हजार 645 मरीजों की जान जा चुकी है। वही, दूसरे नंबर पर ब्राजील में 5 लाख 20 हजार 189 लोगों की मौत हुई है। कोरोना की दूसरी लहर 10 मार्च से शुरू हुई थी। उस समय तक देश में कोरोना महामारी से 1.58 लाख मौतें हो चुकी थीं। यानी दूसरी लहर में करीब 2.50 लाख लोगों ने जान गंवाई।

6-7 राज्यों में आ रहे हैं सबसे ज्यादा केस

देश में कोरोना की दूसरी लहर ज्यादातर जगहों पर थम रही है लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं जहां 10 से 15 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। केरल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा, 14 से 15 हजार नए केस आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 10 से 11 हजार के बीच रिपोर्ट किए जा रहे हैं। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में ये 8 से 9 हजार के बीच हैं। पश्चिम बंगाल में 4 से 5 हजार नए केस रोजाना आ रहे हैं। ओडिशा में 5 से 6 हजार के बीच नए केस हैं। अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में नए केसों की संख्या एक हजार से कम हैं।

देश में अधिकतर राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर भले ही थम रही है लेकिन सभी को सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है। ये कोई नहीं जानता कि वायरस कब अपना रूप बदल ले, ये पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता, लेकिन दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां न तो दूसरी लहर आई और न चौथी लहर आई। अगर हम सावधान रहें तो यह कंट्रोल में रह सकता है। हमें मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने औऱ वैक्सीन लगवाने का प्राथमिकता देनी होगी।

Hot this week

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img