03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दलित विधायक ने 19 वर्षीय ब्राह्मण लड़की से रचाई शादी, मचा बवाल

Spread the love
  • लड़की के पिता ने की पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश 

एफएनएन, नई दिल्ली: तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके के दलित विधायक ए प्रभु ने अपनी 19 वर्षीय की ब्राह्मण प्रेमिका से शादी कर ली। लेकिन इस दौरान खूब हंगामा हुआ और लड़की के पुजारी पिता ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक लिया। पुजारी ने आरोप लगाया कि 36 वर्षीय दलित विधायक ने उनकी बेटी को चार साल से फंसा रखा है, जब वो नाबालिग थी। खबर के मुताबिक सोमवार को कलाकुरिचि विधानसभा क्षेत्र से एआईएडीएमके के विधायक ए प्रभु ने अपने आवास पर प्रेमिका के साथ शादी कर ली। इस शादी का विरोध प्रेमिका के पिता ने किया। लड़की के पिता एक मंदिर में पुजारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने उनकी बेटी को 15 साल की उम्र में ही फंसा लिया था। दोनों के बीच 17 साल की उम्र का फासला है, लेकिन उसने उनकी बेटी से शादी कर ली।

परिवार का आरोप

लड़की के पिता ने कहा कि आज जो लड़का (ए. प्रभु) एमएलए बना है, वो उनके ही घर पर रहकर बड़ा हुआ है। उसे परिवार ने बेटे की तरह माना, लेकिन उसने हमारे परिवार को धोखा दिया। लड़की के पिता ने कहा कि एमएलए ने उनकी बेटी को पिछले चार साल से प्रेमजाल में फंसाया हुआ है। जब वो नाबालिग थी। उन्होंने कहा कि एमएलए को उन्होंने बेटे की तरह बड़ा किया, लेकिन उसने इस रिश्ते को कलंकित कर दिया। इधर एमएलए ए प्रभु ने पत्नी सौंदर्या के साथ वीडियो जारी कर पूरे मामले पर सफाई दी। प्रभु ने कहा कि उनका रिश्ता चार माह पुराना है और अब उन्होंने शादी कर ली है। एमएलए ने दावा किया कि उसने लड़की के परिवार से शादी की इजाजत मांगी थी, लेकिन परिवार ने मना कर दिया।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img