03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की बर्बादी, खेतों में गिरा गेहूं, सरसों को भारी नुकसान

Spread the love

एफएनएन, बरेली : रुहेलखंड क्षेत्र में मौसम की दोहरी मार से किसान परेशान हैं। किसानों ने दिन-रात रखवाली कर फसलों को तैयार किया। जब फसल पकने और कटने को तैयार खड़ी है तो बेमौसम बारिश मुसीबत बन गई। शनिवार को बरेली समेत मंडल के चारों जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे गेहूं की फसल खेतों में गिर गई। सरसों को भी नुकसान हुआ है। रविवार को मंडल के कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। क्योंकि तेज हवा से गेहूं और सरसों की अगेती फसल पहले ही खेतों में बिछ गई है। ओलावृष्टि और पानी भरने से अब फसल सड़ने का खतरा है।

पिछले तीन दिनों से बादल मंडरा रहे थे। शुक्रवार रात मौसम में बदलाव हुआ। रात में रिमझिम और सुबह होते ही तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बरेली जिले के नवाबगंज, आंवला, मीरगंज, फरीदपुर और फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। 24 घंटे में 12.1 मिमी बारिश हुई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बारिश का सिलसिला बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले में भी जारी रहा। किसान खेतों में भरे पानी को निकालने की व्यवस्था में लगे हुए थे कि रविवार को ओलावृष्टि हो गई। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे सड़कों पर बर्फ की सफेद परत बिछ गई।

किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से सरसों का फसल को भारी नुकसान हुआ है। सरसों की बालियां झड़ गई हैं। गेहूं की बालियों खराब हो सकती हैं। इससे फसल उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा। बारिश के कारण आलू की फसल को भी नुकसान हुआ है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के धनेती गांव के ओमकार ने बताया कि उन्होंने दो बीघा खेत में गेहूं बोया था। पहले आवारा पशु फसल चर गए। अब तेज हवा के साथ हुई बारिश से फसल खेत में ही बिछ गई। इससे उत्पादन प्रभावित होगा।

गांव सोना के रहने वाले सौरभ पांडे ने बताया कि तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते 150 बीघा गेहूं जमीन पर गिरकर खराब हो चुका है। गांव के ही जानकी प्रसाद ने बताया कि 20 बीघा आलू की फसल में एक दिन पहले ही सिंचाई की थी। अब यह फसल सड़ने का खतरा है।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img