03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी मैडिकल कॉलेज में रैगिंग, पांच छात्र हॉस्टल से निष्कासित, जुर्माना भी लगा, जानें पूरा मामला

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी में राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई रैगिंग के आरोपी पांच छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया। इन पर 25 से 30 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया गया है। इनमें चार मेडिकल और एक नर्सिंग का छात्र है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। सुबह 11 बजे से शुरू हुई बैठक शाम छह बजे तक चली। कमेटी ने एक-एक कर सभी छात्रों के बयान दर्ज किए। इसके बाद सीसीटीवी की जांच की। अन्य छात्रों से भी पूछताछ की। कमेटी ने रैगिंग के मुख्य आरोपी 2019 बैच के मेडिकल छात्र (इंटर्न) पर 30 हजार का जुर्माना लगाया है। उसे छात्रावास से निष्कासित करने के साथ ही 15 दिन की इंटर्नशिप बढ़ा दी है।

इसके अलावा रैगिंग में साथ रहे इंटर्न छात्र, 2020 बैच के छात्र व पीजी के छात्र पर 25-25 हजार का आर्थिक दंड लगाने के साथ ही हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है। एक नर्सिंग के छात्र (डे स्कॉलर) पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। उसे भविष्य में हॉस्टल नहीं दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सभी छात्रों को आठ मार्च तक अर्थदंड जमा करना है। इसके अलावा पांचों छात्रों के परिजनों से शपथपत्र लिया जाएगा। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस और सीनियर फैकल्टी आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ये है पूरा मामला

बृहस्पतिवार देर शाम सीनियर छात्रों के लिए रामपुर रोड स्थित होटल में फेयरवेल पार्टी रखी थी। इस दौरान एक छात्र ने अपने सीनियर छात्र की महिला मित्र पर टिप्पणी कर दी। इस बात को लेकर होटल में हंगामा हो गया। रात करीब एक बजे उक्त सीनियर छात्र ने अपने साथियों के साथ जूनियर के हॉस्टल में पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित जूनियर छात्र ने शुक्रवार सुबह कॉलेज प्रबंधन से लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

हॉस्टल में पत्थर फेंकने वाले पांच छात्रों पर भी लगाया जुर्माना

राजकीय मेडिकल कॉलेज के पुरुष नर्सिंग हॉस्टल में पत्थर फेंकने के मामले में पांच मेडिकल छात्रों पर कार्रवाई की गई है। एक छात्र पर 10 हजार और 4 छात्रों पर 5-5 पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। मेडिकल कॉलेज में बीती 11 फरवरी की रात एक वाहन से कुछ लोग कॉलेज परिसर पहुंचे। वे पुरुष नर्सिंग हॉस्टल की तरफ गए और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थर फेंकने से हॉस्टल की खिड़कियों के शीशे टूट गए। घटना के बाद आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। अगले दिन हॉस्टल वार्डन ने कॉलेज प्रशासन को लिखित शिकायत दी। कॉलेज प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन ट्रेस किया तो पत्थर फेंकने वाले युवक की पहचान पीजी जूनियर रेजीडेंट के रूप में हुई थी। शुक्रवार को इस घटना में संलिप्त सभी पांचों आरोपियों की पहचान कर ली गई। शनिवार को मामले में कॉलेज की अनुशासन समिति ने मुख्य आरोपी पर 10 हजार और अन्य चार मेडिकल छात्रों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

Hot this week

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img