03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर साल भर तक करता रहा यौन शोषण, बाद में मुकरा

Spread the love

मामला बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र का

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल भी कर रहा था, एफआईआर दर्ज

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। नौकरी लगवाने और शादी कर लेने का झांसा देकर एक चालबाज साल भर तक युवती का यौन शोषण करता रहा। बाद में नौकरी लगवाना और शादी करना तो दूर, चोरी छुपे अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म को मजबूर करते हुए ब्लैकमेल भी करने लगा। पीड़िता की अर्जी पर थाना मीरगंज में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

चालबाजी

थाना मीरगंज के एक गांव की युवती ने पुलिस के तहरीर देकर बताया कि उसके गांव का ही सजातीय युवक उमेश कुमार पुत्र कढ़ेराम पिछले लगभग एक वर्ष से नौकरी लगवाने और शादी कर लेने का झांसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता आ रहा है।

बीती 29 जुलाई 2024 को भी मीठी बातों के जाल में फांसकर शारीरिक शोषण एवं दुष्कर्म किया है। इसी दौरान चोरी छुपे उसने आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार गलत काम करने का दवाव बनाता है। जब इस धोखाधड़ी और साजिश का पता चला तो अब वह पुलिस से शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। शादी करने को कहने पर भी टालमटोल करता है। पीड़िता की तहरीर पर थाना मीरगंज में आरोपी युवक के विरुद्ध बीएनएस की धारा धारा 64/351(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img