03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

घास लेने जंगल गई महिला पर गुलदार का हमला, साथियों ने बचाई जान

Spread the love

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: जखोली ब्लॉक के ललूड़ी गांव में घास लेने जंगल गई एक महिला पर गुलदार (तेंदुए) ने अचानक हमला कर दिया. जिससे वे घायल हो गईं. जंगल में अन्य महिलाओं ने बीच बचाव के बाद उनकी जान बच सकी. बाद में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी जखोली लाया गया. जहां उनका उपचार किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, जखोली ब्लॉक के ललूड़ी गांव निवासी 50 वर्षीय रैजा देवी पत्नी पूर्व सैनिक कीर्ति लाल शनिवार सुबह 8 बजे कमलेक तौक के जंगल में घास लेने गई हुई थी. इस बीच झाड़ी में घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया. जिससे उनके हाथ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं.

रैजा देवी ने बताया कि गुलदार को सामने देखरकर अचानक हमले से वह घबरा गई. वह चिल्लाने लगी. तभी साथ में घास लेने गई अन्य महिलाएं शोर-शराबा करते हुए मौके पर पहुंची. जिससे उनकी जान बच सकी. गुलदार शोर मचाने पर भाग गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली लाया गया. जहां उसका उपचार चल रहा है. क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह भंडारी ने सीएचसी जखोली में जाकर महिला का उपचार करवाने में मदद की. साथ ही वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और घायल महिला को उचित मुआवजा देने की अपील की है. इधर, गुलदार के हमले की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

ये भी पढ़ेंः- चंपावत के गैस एजेंसी चौकीदार का दिल्‍ली में 20 करोड़ का कारोबार! जांच हुई तो कर विभाग भी चकराया

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img