03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कॉमेडी स्टार राजपाल यादव को मिली राहत, अनुज चौधरी ने निभाई भूमिका

एफएनएन, फिरोजाबाद : संभल से फिरोजाबाद पहुंचे यूपी के चर्चित पीपीएस अफसर अनुज चौधरी एक बार फिर सुर्खियां में हैं. इस बार उन्होंने चेक बाउंस के मामले में जेल में बेदकॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव की मदद कर बड़ा दिल दिखाया है. अनुज चौधरी ने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो शेयर करके काॅमेडियन राजपाल यादव की तारीफ के साथ 51 हजार रुपये मदद के लिए भेजे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमेडियन राजपाल यादव फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन पर चेक बाउंस का केस दर्ज हैं. उनकी मदद के लिए तमाम नामचीन हस्तियां आगे आयी हैं. जिनमें फ़िल्म अभिनेता सलमान खान, अक्षय कुमार, सोनू सूद भी शामिल हैं. इसी क्रम में यूपी के चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी ने भी मदद को हाथ बढ़ाया है. उन्होंने अपने सैलरी एकाउंट्स से 51 हजार की धनराशि राजपाल यादव को दी है.

पीपीएस अफसर ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया पर साझा की है. अनुज चौधरी यूपी के सीनियर पीसीएस अफसर हैं और खेल कोटा से अफसर बने थे. फिलहाल वह फिरोजाबाद जिले के अपर पुलिस अधीक्षक देहात के पद पर तैनात हैं. इससे पहले वह संभल जिले में सीओ थे और वहां हुए दंगे के दौरान उनका नाम चर्चा में आया था. फिलहाल संभल की एक कोर्ट ने उनके और अन्य 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए थे, जिस पर हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दे दी है.

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img