03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भयंकर धमकी: कई कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन सतर्क

Spread the love

एफएनएन, वाराणसी : वाराणसी समेत कुल 18 कचहरियों में ब्लास्ट की धमकी दी गई है. इसमें अयोध्या, मथुरा, प्रायगराज सहित कई शहर हैं. वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल जिला जज को मिला है. यह ईमेल मिलने के बाद जिला जज ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस मामले पर चर्चा की. वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गया है. सुरक्षाकर्मी न्यायालय परिसर की जांच कर रहे हैं. अलर्ट के तौर पर सभी पुलिस चौकियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. वकीलों और अन्य स्टाफ को कचहरी परिसर से बाहर निकलने की अपील की जा रही है.

वाराणसी कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी के बाद कचहरी सहित पूरे बनारस के मुख्य स्थान पर अलग जारी कर दिया गया है. कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर विश्वनाथ मंदिर में जगह पर भी तलाशी चल रही है. जिला जज संजीव शुक्ला के विभागीय ई-मेल आईडी पर गुरुवार रात 1.10 बजे एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है. इस ई-मेल को सन्निया दसन नामक व्यक्ति ने भेजा है. जिसमें जजों और वकीलों को जान से मारने की बात लिखी गई है. मेल में कहा गया है कि पवित्र शुक्रवार को ठीक 12 बजे 18 बम धमाकों के माध्यम से यह कार्य किया जाएगा. जिसके बाद जिला जज ने पुलिस को सूचित किया.

ई-मेल में पत्रकारों और छात्राओं को लेकर भी गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं. इसमें उल्लेख किया गया है कि तमिलनाडु की सरकार 2021 में मीडिया को खत्म करने की योजना बना रही थी, जब उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले पत्रकारों की टीम को हायर करने के लिए विभिन्न एजेंसियों और बिचौलियों को आउटसोर्स किया, तब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. मेल करने वाले ने जर्नलिस्ट और लड़कियों के कुछ नाम लिखकर भी भेजे हैं.

ई-मेल में यह कहा गया है कि शीर्ष पत्रकारों को लुभाने और उकसाने के लिए एजेंसियों और बिचौलियों ने केवल पैसे की मांग की है. विरोध करने वालों के लिए लड़कियां भी उपलब्धता कराने का उल्लेख किया गया है. इनमें से कई लड़कियों की उम्र 16 वर्ष है और उन्हें आंध्र प्रदेश के अनाथालयों से लाया गया है. मेल भेजने वाले ने तत्कालीने नेतृत्व को इस रैकेट के बारे में पूरी जानकारी होने की बात कही है. इस ई-मेल में कुछ नाम भी लिखे हैं, जो इस मामले को और भी गंभीर बनाते हैं. जिला जज संजीव शुक्ला ने इस मामले में पुलिस से गंभीर जांच को कहा है. डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि भारी पुलिस बल, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल दस्ते के साथ कचहरी में पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है.

वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी नित्यानंद राय ने बताया कि जिला जज ने शुक्रवार सुबह बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सूचना दी है कि किसी ने ईमेल के जरिए उनको बनारस कचहरी परिसर में बम ब्लास्ट की धमकी दी है. इसमें दोपहर 1:30 पर बम धमाका करने की बात कही गई है. जिसके बाद तत्काल जिला जज ने सारे अधिवक्ताओं को आज न्याययिक कार्य से विरत रहने के अपील भी की है. वहीं सेंट्रल बार एसोसिएशन बनारस के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम की तरफ से न्यायिक कार्य से विरत रहकर हड़ताल पर रहने का आदेश भी जारी कर दिया गया है. उन्होंने रामपुर में वकील की हुई हत्या और चंदौली में अधिवक्ताओं के इलेक्शन की वजह से वकीलों से आज कार्य न करने की अपील की है.

नित्यानंद राय का कहना है कि इस मामले में जिला शासकीय अधिवक्ताओं से विचार विमर्श के बाद शुक्रवार की सभी मुकदमा डेट अगली तिथि को देने को कहा गया है. जिसके बाद अधिवक्ताओं के संगठन की तरफ से हड़ताल डिक्लेअर की गई और कचहरी परसों को खाली करवाया जा रहा है. इस बारे में एसीपी कैंट नितिन तनेजा का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस सहित डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर भेजी गई है. परिसर की जांच कराई जा रही है. फिलहाल अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है.

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img