03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम योगी बोले, दादी से लेकर पोते तक ‘गरीबी हटाओ’ का नारा देकर जनता की आंख में धूल झोंक रहे कांग्रेसी

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 1977 में गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन जनता को शौचालय और आवास तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाईं। दादी से लेकर पोते तक अब फिर से वही नारा देकर जनता की आंख में धूल झोंका जा रहा है। इस बार जनता को उनके बहकावे में नहीं आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक राज किया लेकिन देश के 50 करोड़ लोगों के पास बैंक अकाउंट तक नहीं थे। करोड़ों लोगों को इलाज के लिए सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं। अगर करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी है तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में पाालिटिक्स आफ परफार्मेंस की शुरुआत हुई। गरीबों को बिना किसी भेदभाव के राशन और सुविधाएं मिलनी शुरू हुईं। गरीब जनता को गैस सिलेंडर के कनेक्शन दिए गए। बिजली के कनेक्शन दिए गए और देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। ये सब डबल इंजन की सरकार में संभव हो पाया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 में जब यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो पाया गया कि प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा फेक राशन कार्ड थे। इसकी जांच अभी भी चल रही है। सपा सरकार में गरीबों का राशन सपा नेता और इनके द्वारा पोषित माफिया खा जाते थे।

प्रधानमंत्री मोदी के शासन में जनता को अब राशन मिल रहा है। प्रदेश में 80 हजार से ज्यादा राशन की दुकानों पर ईपॉस मशीनें लगाई गई हैं। राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हो रही है। ये पॉलिटिक्स आफ परफार्मेंस का असर है।

  • फिर एक बार मोदी सरकार… अबकी बार 400 पार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण का मतदान हो चुका है अभी छह चरणों का मतदान और होना है। देश की जनता पीएम मोदी के काम पर मतदान करेगी। देश में फिर मोदी सरकार बनेगी और भाजपा 400 सीटें प्राप्त करेगी।

Hot this week

Bank के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख

प्रयाग भारत, ऋषिकेश : Bank देहरादून रोड स्थित एक...

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...

Greater Noida की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान 2 फायरकर्मियों की मौत

एफएनएन, नई दिल्ली : Greater Noida के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र...

Topics

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img