03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बहुचर्चित BTCFUND.IS बिटकॉइन निवेश घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून के राजपुर निवासी आरोपी हेमंत ईश्वर शर्मा की करीब 8.54 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (प्रोविजनल अटैच) कर लिया है। जब्त की गई संपत्तियों में एक आलीशान बंगला, बीएमडब्ल्यू कारें और अन्य मूल्यवान संपत्तियां शामिल हैं।

ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है। मामले की जांच देहरादून के राजपुर थाने और उधम सिंह नगर के काशीपुर थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी, जिनमें हेमंत ईश्वर शर्मा और उसके सहयोगियों पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप हैं।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने BTCFUND.IS नामक वेबसाइट के जरिए लोगों को बिटकॉइन में निवेश करने का लालच दिया। निवेशकों से ऊंचे मुनाफे का वादा किया गया और यह दावा किया गया कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही है तथा इससे विदेशी निवेशक भी जुड़े हैं। इन दावों के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने इस योजना में निवेश किया।

ईडी के अनुसार, वर्ष 2014 से 2018 के बीच यह कथित फर्जी निवेश योजना संचालित की गई। निवेशकों से बड़ी मात्रा में बिटकॉइन जुटाने के बाद वेबसाइट अचानक बंद कर दी गई, जिससे देशभर के लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

ब्लॉकचेन विश्लेषण के दौरान जांच एजेंसी ने करीब 856.23 बिटकॉइन, जिनकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये है, को अपराध से अर्जित संपत्ति (Proceeds of Crime) के रूप में चिन्हित किया। जांच में यह भी पता चला कि इन बिटकॉइन को विभिन्न क्रिप्टो एक्सचेंजों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग कर रियल एस्टेट, लग्जरी कारों की खरीद और आलीशान जीवनशैली पर खर्च किया गया।

ईडी का कहना है कि हेमंत शर्मा के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद उसने देहरादून के पॉश इलाके में बंगला, दो बीएमडब्ल्यू कारें और कई महंगी अचल संपत्तियां खरीदीं।

जांच एजेंसी ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी की 4.56 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। वर्तमान में हेमंत शर्मा देहरादून की सुद्धोवाला जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है। ईडी ने इस मामले में विशेष पीएमएलए अदालत, देहरादून में अभियोजन शिकायत दाखिल की थी, जिस पर अदालत संज्ञान ले चुकी है। मामले की जांच अभी भी जारी है।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img