03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के 27 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को झटका, महंगी होगी बिजली, नई दरें इसी सप्ताह से संभव

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में बिजली इस सप्ताह से महंगी हो सकती है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग नई विद्युत दरें जारी करने जा रहा, जो एक अप्रैल से लागू मानी जाएंगी। आचार संहिता के बीच चुनाव आयोग ने नियामक आयोग को इसकी अनुमति दे दी है।

27 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के लिए ये दरें जारी होंगी। दरअसल, यूपीसीएल को राज्य की मांग पूरी करने के लिए बिजली खरीद पर 1281 करोड़ ज्यादा देने पड़ रहे हैं। इसकी भरपाई के लिए एक अप्रैल से शुरू हुए वित्तीय वर्ष में यूपीसीएल ने बिजली दरों में 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी की सिफारिश की थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस बढ़ोतरी को लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर नियामक आयोग ने प्रदेशभर में जनसुनवाई की। इसके अलावा सभी हितधारकों से भी बातचीत करके सुझाव लिए। यह दरें एक अप्रैल से लागू की जानी थीं, लेकिन इससे पहले ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई।

19 अप्रैल को राज्य में लोस चुनाव संपन्न होने के बाद नियामक आयोग ने चुनाव आयोग से नई विद्युत दरें जारी करने को लेकर निर्देश मांगे थे। नियामक आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया, चुनाव आयोग ने अनुमति दे दी है। अब वह तैयारी कर रहे हैं। इस सप्ताह के अंत तक नई दरों की घोषणा की जा सकती है, जो एक अप्रैल से लागू मानी जाएंगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी...

Dehradun में STF की बड़ी कार्रवाई, 12 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

एफएनएन, उत्तराखंड : Dehradun एसटीएफ ने देहरादून में बड़ी...

Topics

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी...

Dehradun में STF की बड़ी कार्रवाई, 12 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

एफएनएन, उत्तराखंड : Dehradun एसटीएफ ने देहरादून में बड़ी...

Suvendu Adhikari के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप

एफएनएन, मध्यमग्राम : Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24...

Almora Road Accident : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora Road Accident अल्मोड़ा जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img