03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ, एएनटीएफ, ड्रग विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के फ्लैट और कार की तलाशी में 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद होने के बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसटीएफ के मुताबिक मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत प्रदेशभर में नशा तस्करों और अवैध दवा कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त टीम हरिद्वार क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सराय गांव स्थित वैभव मेडिकल स्टोर का संचालक आकाश छाबड़ा अपने आर्य नगर स्थित फ्लैट में अवैध रूप से कोडीन युक्त सिरप का स्टॉक कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के फ्लैट और उसकी वैगनआर कार पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दो पेटियों में रखी 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद हुई। जब टीम ने सिरप की खरीद, बिक्री और भंडारण से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे के आदी लोगों को फुटकर में कोडीन युक्त सिरप बेचकर अवैध कमाई करता था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आकाश छाबड़ा निवासी आर्य नगर, ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया और उसकी वैगनआर कार भी जब्त कर ली।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को नशीले सिरप की सप्लाई कौन कर रहा था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से दूर रहें और यदि कहीं भी नशा तस्करी या अवैध दवाओं के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या एसटीएफ को सूचित करें। उन्होंने कहा कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img