03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जनता के बीच पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अरोरा, जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। जिसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने क्षेत्रवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं क्षेत्र की जनता में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के प्रति खासा उत्साह देखा गया। ज्ञातव्य हो उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल बज चुका है, जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दम खम दिखाने में जुट गई हैं।

जिस क्रम में ऊधमसिंह नगर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान क्षेत्रवासियों में शिव के प्रति काफी उत्साह देखा गया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति के चलते प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।

प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। वहीं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिये भाजपा का सत्ता में रहना बहुत जरूरी है। श्री अरोरा ने सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। बताते चलें भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के सरलता, सौम्यता व अपनेपन की जनता कायल है।

 

श्री अरोरा निरन्तर समाजसेवा में जुटे रहते हैं, जिसके चलते जनता से उनका अलग लगाव है। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भाजपा का समर्थन करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात भी कही। इस अवसर पर अमित नारंग, सुदर्शन विश्वास, सुनील यादव , मयंक कक्कड़,सुरेंद्र कालरा,रवि सरकार, अर्जुन सिंह, व अन्य लोग मौजूद रहे।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img