03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बारात आने से पहले परिजनों को चाय में नशीला पदार्थ पिला दुल्हन प्रेमी संग नगदी एवं जेवरात लेकर फरार

एफएनएन, फिरोजाबाद : मामला फ़िरोज़ाबाद जिले के थाना उत्तर के कौशल्या नगर क्षेत्र का है जहां एक शादी कार्यक्रम के दौरान बारात आने से पहले ही दुल्हन बनने जा रही युवती ने अपने ही घरवालों को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और आभूषण व नकदी लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चाय पीने से 6 लोग अचेत हुए है ,जिनका उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों के मुताबिक बारात आने से पहले ही युवती घर वालों को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर रफूचक्कर हो गई।परिजनों की माने तो युवती की बारात शनिवार को आनी थी। घर में खुशी का माहौल चल रहा था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। इसी बीच शुक्रवार की रात को संगीत के दौरान घरवालों को चाय में नशीला पदार्थ पिला कर सभी को बेहोश कर दिया और युवती प्रेमी संग घर मे रखे ज़ेवरात व नकदी लेकर रफू चक्कर हो गई। चाय पीने से घर में 6 लोग अचेत हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। युवती व उसके प्रेमी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों में दबिश दी है ।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img