03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Moti Bazar के देवकी कॉम्प्लेक्स में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

एफएनएन, देहरादून : Moti Bazar शहर के मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को फर्नीचर की एक दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान से आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।

आसपास की दुकानों पर भी मंडराया खतरा

फर्नीचर की दुकान में आग लगने के बाद आसपास मौजूद अन्य दुकानों तक आग फैलने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में दमकलकर्मी आग पर जल्द से जल्द काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के चलते बाजार क्षेत्र में हलचल का माहौल बना हुआ है।

आग लगने के कारणों का नहीं चला पता

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, आग की चपेट में आने से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी अभी नहीं किया जा सका है। दमकल विभाग की टीमें आग को पूरी तरह बुझाने में जुटी हैं। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और नुकसान का ब्योरा सामने आने का इंतजार है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img