03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में फिर सामने आए ओमिक्रोन के 24 नए मामले, 50 से ज्यादा हुई संक्रमितों की संख्या

एफएनएन, दिल्ली : राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 24 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 54 हो गई है। इससे पहले दिल्ली सोमवार को ओमिक्रोन के आठ नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इनमें से 12 मरीज लोकनायक, पांच मरीज मैक्स साकेत व एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें संक्रमण के सामान्य लक्षण हैं। रिपोर्ट निगेटिव औने और 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा होने के साथ ही इन्हें बारी-बारी से छुट्टी दी जाएगी। इसके अलावा लोकनायक अस्पताल में विदेश से आने वाले आठ और कोरोना संक्रमित यात्रियों को भी भर्ती कराया गया है।

इससे अस्पताल में भर्ती विदेश से आने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। अस्पताल में रविवार को 53 मरीज भर्ती थे, जिनमें से दो ओमिक्रोन संक्रमितों को छुट्टी दे गई। अस्पताल से अभी तक कुल 12 ओमिक्रोन संक्रमितों को छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं, मंगलवार को कुछ और संक्रमितों की जीनोम जांच रिपोर्ट आने से ओमिक्रोन के मामलों में और वृद्धि होने की आशंका है।

  • बड़े आयोजनों से संक्रमण फैलने का डर, लगाएं रोक: एलजी

वहीं, उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने सोमवार को राजधानी में ओमिक्रोन के मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर बुलाई गई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में होने वाले बड़े आयोजनों, कार्यक्रमों पर रोक लगाएं, क्योंकि इससे संक्रमण फैल सकता है। अगर कहीं कोरोना के मरीज पाए जाते हैं तो उस कालोनी में अतिरिक्त सख्ती भी बरती जाए।

Hot this week

Daler Mehndi विवाद पर CM धामी का बयान, बोले- अब मामले को तूल देने की जरूरत नहीं

एफएनएन , देहरादून : दलेर मेहंदी विवाद इन दिनों...

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...

Ramnagar में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, सांवल्दे और बसई में दो मजारें ध्वस्त

एफएनएन , रामनगर : उत्तराखंड में सरकारी भूमि से...

Pithoragarh के खलिया टॉप में अनुमति से ज्यादा मिले टेंट, 12 की जगह लगाए गए थे 30; संचालकों के चालान

एफएनएन , पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले...

Topics

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img