03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे नायब तहसीलदार पर हमला

Spread the love
  • बालू माफियाओं ने आधा घंटे तक बनाया बंधक
  • डीएम ने रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई के आदेश दिए

एफएनएन, महोबा : कानपुर-सागर हाईवे पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे नायब तहसीलदार पंकज गौतम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर तहसील पहुंचे तो बालू माफियाओं ने वहां भी पहुंचकर उन्हें घेर लिया और बंधक बना लिया। सूचना उच्चाधिकारियों को दिए जाने के बाद डीएम ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार पंकज गौतम मंगलवार की भोर करीब पांच बजे हाईवे में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी बालू से भरे एक ओवरलोड ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक को भटीपुरा चौकी लाया जा रहा था, उसी दौरान बालू माफियाओं ने पैसे मांगने का आरोप लगाते नायब तहसीलदार पर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर नायब तहसीलदार तहसील पहुंच गए। इस पर बालू माफियाओं ने तहसील पहुंच कर उन्हे घेर लिया और करीब आधा घंटे तक बंधक बनाए रखा। बाद में तहसील कर्मचारियों के एकजुट होने पर बालू माफिया भाग निकले।

नायब तहसीलदार ने बताया कि ओवरलोड ट्रक पकड़कर चौकी लाने के दौरान बालू माफियाओं ने हमला किया और आधा घंटे तक बंधक बनाए रखा। मामले की सूचना एसडीएम जितेंद्र सिंह को दी गई है। उधर अधिकारी पर हमला व बंधक बनाए जाने की जानकारी पर डीएम मनोज कुमार ने दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि जिले में बालू का अवैध खनन कर माफिया बिना रॉयल्टी के ओवरलोड वाहन निकाल रहे हैं। चेकिंग के दौरान वाहन रोके जाने पर इससे पहले भी अधिकारियों पर हमले हो चुके हैं।

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img