Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशBareilly: प्रेम विवाह कर लौटा जोड़ा तो तड़तड़ाईं गोलियां, खून में नहाए...

Bareilly: प्रेम विवाह कर लौटा जोड़ा तो तड़तड़ाईं गोलियां, खून में नहाए दोनों पक्षों के 11 लोग

बिरादरी में मूछें ऊंची रखने के चक्कर में धर्मस्थल के पास हुई मारपीट-फायरिंग, पुलिस तैनात

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

एफएनएन ब्यूरो, बरेली‌। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोडा में मंगलवार सुबह एक समुदाय के ही दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। हवाई फायरिंग की गई, जिससे दहशत फैल गई। दरअसल, एक पक्ष का युवक डेढ़ महीने पहले दूसरे पक्ष की युवती को लेकर चला गया था। लड़की के घरवालों ने बेटी को नाबालिग बताकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

घटनास्थल पर खड़ी पुलिस की गाड़ी


युवक और लड़की ने खुद को बालिग बताकर प्रेम विवाह कर लिया था। लिधिसम्मत विवाह के दस्तावेजों से संतुष्ट होने पर कोर्ट द्वारा युवक के खिलाफ दर्ज मुकदमा भी खत्म (स्पंज) कर दिया गया था। युवक अपत्नी को लेकर सोमवार रात घर आ गया। मंगलवार सुबह आठ बजे लड़की के परिजनों को यह जानकारी हुई तो उन्होंने लड़का पक्ष पर हमला कर दिया। ईदगाह के पास फायरिंग भी हुई।

गोलीबारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस


ये लोग हुए घायल
दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हैं, जिसमें लड़का पक्ष की तरफ से आरिफ, तस्लीम, इरफान, नन्हें, पप्पू, छोटे और एक महिला फरीदन वहीं लड़की पक्ष की तरफ से इस्लाम नबी, इस्लाम राजा, मोहम्मद नबी घायल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। इन सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments