युवक और लड़की ने खुद को बालिग बताकर प्रेम विवाह कर लिया था। लिधिसम्मत विवाह के दस्तावेजों से संतुष्ट होने पर कोर्ट द्वारा युवक के खिलाफ दर्ज मुकदमा भी खत्म (स्पंज) कर दिया गया था। युवक अपत्नी को लेकर सोमवार रात घर आ गया। मंगलवार सुबह आठ बजे लड़की के परिजनों को यह जानकारी हुई तो उन्होंने लड़का पक्ष पर हमला कर दिया। ईदगाह के पास फायरिंग भी हुई।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। थाना भमोरा के एक गांव में प्रेम विवाह से आगबबूला लड़की के घर वालों ने कथित तौर पर युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। शिकायत पर भी थाने में सुनवाई नहीं हुई तो स्थानीय पुलिस ने पीड़ित की नहीं सुनी तो कई दिन इंतजार के बाद पीड़ित ने एसएसपी को शिकायतीपत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।