03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मांडूवाला जंगल में कट्टे में बंद मिला युवती का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : राजधानी देहरादून में फिर एक बार एक युवती की हत्या का मामला सामने आया।पुलिस को जंगल से युवती का शव कट्टे में बंद मिला।

प्रेमनगदर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। कट्टे (बोरे) में बंद करीब छह दिन पुराना शव मिला है। शव करीब 30-35 साल की महिला का है। पुलिस इसकी शिनाख्त में जुटी है।

जानकारी के अनुसार मांडूवाला में सड़क किनारे जंगल में एक कट्टे से बेहद तीव्र दुर्गंध उठ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जब कट्टे को खेलकर देखा गया तो उसमें एक महिला की लाश थी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। शिनाख्त करने के लिए जिले में सभी थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट देखी जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि शव करीब छह-सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था। उसकी शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं।

Hot this week

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img