सबसे लंबे समय तक चलने वाला सूर्यग्रहण आज

हरिद्वार: सदी का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सूर्यग्रहण रविवार सुबह 9.16 पर शुरू होगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले यानि शनिवार रात 9.16 पर लग जाएगा। ग्रहण का समापन दोपहर 3.02 मिनट पर होगा। ग्रहण के चलते हरकी पैड़ी पर सुबह की आरती नहीं होगी। दोपहर बाद गंगा आरती और रुद्राभिषेक होगा। शाम की आरती नियत समय पर होगी। ग्रहण काल में हरकी पैड़ी और आसपास मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।
ज्योतिषाचार्य डॉ. शक्तिधर शर्मा शास्त्री ने बताया कि रविवार सुबह 10.02 बजे चूड़ामणि आकार बनना शुरू होगा, जो दोपहर 2.14 तक बना रहेगा। तीन बजकर दो मिनट पर ग्रहण खत्म होगा। बताया कि मेष, ङ्क्षसह और मीन राशि के लिए ग्रहण शुभ रहेगा वहीं वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ के लिए फलदायी नहीं होगा। वृद्ध, बच्चा और रोगी के लिए ग्रहण विचारणीय है। ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटना और श्रृंगार करना वर्जित है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img