03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रसाद मार्केट के दुकानदारों द्वारा ASI पर हमला, वर्दी फाड़ी, सिर पर मारा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पंचकूला: सेक्टर-5 स्थित माता मनसा देवी मंदिर परिसर में एक गंभीर घटना में एएसआई (ASI) सुखजेंट सिंह पर प्रसाद मार्केट के दुकानदारों द्वारा हमला किया गया। हमलावरों ने एएसआई के सिर पर पत्थर से वार किया और उनकी वर्दी फाड़ दी। घटना के दौरान अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई।

जानकारी के अनुसार, थाना माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-5 के जांच अधिकारी एएसआई सुखजेंट सिंह, एक महिला की शिकायत पर प्रसाद मार्केट पहुंचे थे। वहां उन्होंने देखा कि कुछ लोग पीसीआर और राइडर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जब वह हस्तक्षेप करने पहुंचे, तो किसी ने पीछे से उनके सिर पर पत्थर मार दिया। इसके बाद भीड़ में मौजूद लोगों ने उनकी वर्दी फाड़ दी।

जेब से निकाला पत्थर, सिर पर मारा

एएसआई सुखजेंट सिंह के अनुसार, महिला सोना ने उनका बाजू पकड़कर वर्दी फाड़ी, जबकि उसके बेटे साहिल ने अपनी जेब से पत्थर निकालकर सिर पर मारा। पत्थर लगने से एएसआई के सिर से काफी खून बहने लगा, जिसे वह रूमाल से रोकने की कोशिश करते रहे। इसके बाद घायल एएसआई को अन्य पुलिसकर्मी सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल लेकर गए।

घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

मेले के दौरान हुई इस हिंसक घटना के बाद मंदिर परिसर, विशेष रूप से प्रसाद मार्केट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब वहां अतिरिक्त पुलिस बल के साथ-साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी: SHO

थाना प्रभारी (SHO) विरेंद्र ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से मारपीट करने और वर्दी फाड़ने के मामले में महेन्द्र सिंह, उनकी पत्नी सोना, बेटे साहिल और बेटी नेहा सभी निवासी भैसा टिब्बा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 221, 190, 191(2), 121, 351(2), 132 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। SHO के अनुसार, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Topics

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img