03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अमावस्या के दिन कब्रिस्तान में शवों से करता था तंत्र-मंत्र, बढ़ाता था जिस्मानी ताक़त

एफएनएन, खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कब्रों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी दो पत्नियों की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटकार कुछ दिन पहले ही बाहर आया था, उसके बाद कब्रिस्तान में जाकर कब्रों से छेड़छाड़ कर अपनी जिस्मानी ओर रूहानी ताकत बढ़ाने के लिए तंत्र क्रिया करता था। इस घटना का खुलासा एसपी मनोज कुमार राय ने बुधवार पुलिस कंट्रोल रूम में खुलासा किया। एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि बड़ा कब्रस्तान खंडवा व इसके पूर्व ग्राम सिहाडा में रात्री के समय अज्ञात व्यक्ति ने कब्र की मिट्टी व फर्सी हटाकर सिर व पैर तरफ से शव को निकालकर कब्रस्तान में कब्र के साथ अनैतिक रुप से छेड़छाड़ कर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

इस घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय में काफी नाराजगी देखी जा रही थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम अलग – अलग स्थानों पर काम में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आरोपी अय्युब खान पिता ईस्माईल खान उम्र 50 साल निवासी ग्राम मुंदवाडा थाना जावर जिला खण्डवा को गिरफ्तार किया गया। ताजा कब्रों को अमावस्या के दिन बनाता था निशाना।

तांत्रिक क्रिया करने के लिये अमावस्या के दिन के समय कब्रस्तान की रैकी कर हाल ही में दफनायी गयी कब्र को चिन्हीत करके रात्री के समय कब्रस्तान में आकर उन्ही कब्र की मिट्टी को हाथ से खोदकर वह कब्र के अन्दर के शव को तांत्रिक क्रिया करने के लिये यह अपराध करता था। आरोपी ने कबूल किया गया है कि पूर्व में 19 मई को थाना कोतवाली के  बड़े कब्रस्तान में तथा थाना मोघट रोड खण्डवा के ग्राम सिहाडा में भी कब्र खोदकर शव के साथ छेड़छाड़ की थी। आरोपी अमावस्या का दिन इसलिए चुनता था, ताकि लोगों को भ्रम हो कि कोई हिन्दू तांत्रिक ने घटना कारित की है।

दो पत्नियों की हत्या सहित 11 मामले हैं दर्ज 

आरोपी पूर्व में चोरी एवं हत्या जैसे अपराध कर चुका है। आरोपी ग्राम मुंदवाड़ा थाना जावर का रहने वाला है जहां गाँव के लोग उसे उसके कृत्यों के कारण शैतान कहते है। आरोपी पूर्व में अपनी दो पत्नियों की हत्या कर चुका है। पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी 15. मई को आजीवन कारावास की सजा काट कर केन्द्रीय जेल इंदौर से रिहा हुआ था। उसके बाद अपनी जिस्मानी ओर रूहानी ताकत बढ़ाने के लिए इस तरह के कृत्य में लग गया था। आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img