एफएनएन, अयोध्या : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल अयोध्या नगरी पहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर के दर्शन किए। अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।
बता दें कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह जल्द ही अयोध्या राम मंदिर जाएंगे।
हालांकि राम मंदिर दर्शन के लिए आए अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान मीडिया से बात नहीं की। मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन केजरीवाल एयरपोर्ट से सीधे गाड़ी में बैठकर राम मंदिर में दर्शन के लिए निकल गए।










