03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अप्रैल में छुट्टियों समेत प्रतिदिन लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्‍ली : कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार का थामने के लिए भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि अप्रैल में छुट्टियों समेत प्रतिदिन कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 72 हजार 330 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,22,21,665 हो चुकी है। ऐसे में कोरोना वैक्‍सीन ही इस महामारी को काबू करने का एकमात्र विकल्‍प है। इसलिए तेजी से वैक्‍सीनेशन किया जा रहा है। बता दें कि अभी तक देशभर में कोरोना रोधी टीके की 6.24 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। मंगलवार को ही 12.94 लाख खुराक दी गईं। आज से भारत में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी सामान्‍य लोग भी कोरोना की वैक्‍सीन लगवा सकते हैं।

शुरू हुआ 45 प्लस वालों का टीकाकरण

अभी तक सिर्फ 45 साल से ऊपर के उन लोगों को टीका लगाया जा रहा था, जिन्‍हें कोई गंभीर बीमारी है। लेकिन आज से 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोग टीका लगवा सकते हैं। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से 45 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों का दो हफ्ते के अंदर टीकाकरण करने का निर्देश दिया है। टीकाकरण के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना है, लेकिन आप सीधे टीकाकरण केंद्र पर अपना पहचान पत्र दिखाकर टीका लगवा सकते हैं।

कोरोना की जांच में भी लाई गई तेजी

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर जांच में भी तेजी लाई गई है। कई राज्‍यों ने दूसरे राज्‍य से आने वाले लोगों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दी है। बता दें कि देश में अब तक 24 करोड़ 47 लाख 98 हजार 621 सैंपल की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटों की बात करें, तो 11 लाख 25 हजार 681 नमूनों की जांच की गई है। दरअसल, विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जल्‍द से जल्‍द इसकी पहचान करना बेहद जरूरी है। साथ ही शारीरिक दूरी और हाथ धोना भी आवश्‍यक है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img