03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीनगर नौगाम में भाजपा नेता के घर आतंकवादी हमला, पुलिसकर्मी शहीद

एफएनएन, श्रीनगर : श्रीनगर के नौगाम इलाके के अरीबाग मुहल्ले में रहने वाले भाजपा नेता के घर आतंकियों ने अचानक से हमला बोल दिया। इस हमले में पुलिस का जवान शहीद हो गया है। यही नहीं आतंकी हमले को अंजाम देकर वहां से फरार होते समय आतंकी सुरक्षाकर्मी की राइफल भी अपने साथ ले गए हैं। आतंकियों की तलाश के लिए अरीबाग में पुलिस व सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरीबाग इलाके में रहने वाले भाजपा नेता अनवर खान के घर आतंकवादियों ने अचानक से हमला किया। गोलियां बरसाते हुए आतंकियों ने घर में प्रवेश करने का प्रयास किया। घर के बाहर बनी गार्ड पोस्ट में मौजूद पुलिसकर्मी रमीज राजा इस गोलीबारी में घायल हो गया। भाजपा नेता हमले के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। आतंकवादी पुलिसकर्मी को गोली मारने के बाद उसकी राइफल लेकर वहां से फरार हो गए।

वहीं घायल पुलिसकर्मी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहां जख्मों का ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। इस बीच हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस व सेना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हमलावरों को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

आपको बता दें कि पिछले चार दिनों में यह दूसरा बड़ा राजनीतिक हमला है। इससे पहले सोमवार को आतंकवादियों ने सोपोर में काउंसरों पर हमला किया था। इस हमले में दो काउंसरों की मौत हो गई थी जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक पीएसओ शहीद हो गया था। आतंकी संगठन द रजिस्टेंट्स फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। वहीं आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने यह दावा किया था कि सोपाेर आतंकी हमले को अंजाम देने वाले हमलावरों की पहचान कर ली गई है। इसके अगले दिन मंगलवार को उन्होंने हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के एक ओवरग्राउंड वर्कर को भी गिरफ्तार किया था।

 

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

एफएनएन, पणजी: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img