03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महारानी एलिजाबेथ के निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक का ऐलान, 11 सितंबर को आधा झुका रहेगा तिरंगा

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली :  ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का बीती रात निधन हो गया। दुनियाभर के नेताओं और हस्तियों ने महारानी एलिजाबेथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर भारत में भी शोक की लहर है। एलिजाबेथ के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। देश के गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी किया गया है।

गृह मंत्रालय की तरफ से इस सिलसिले में जानकारी दी गई है। गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा, ‘दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में भारत सरकार ने फैसला किया है कि 11 सितंबर को पूरे देश में राष्ट्रीय शोक होगा।’ बयान में कहा गया कि शोक के दिन राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत में उन सभी भवनों पर फहराया जाएगा जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा।

  • पीएम मोदी ने जताया शोक

महारानी एलिजाबेथ के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया था। मोदी ने कहा था, ‘मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूलूंगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय के एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।’

  • स्कॉटलैंड में हुआ निधन

गौरतलब है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ दि्तीय का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में अंतिम सांस ली। वह ब्रिटिश राजशाही में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली शासक रहीं।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img