03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी में एमबीबीएस की 9053 सीटों पर दिया जाएगा प्रवेश, बीडीएस में होंगे 2900 दाखिले

एफएनएन, लखनऊ : प्रदेश में इस वर्ष एमबीबीएस की 9053 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जबकि बीडीएस की 2900 सीटों पर। नीट परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान काउंसिलिंग की तैयारी में जुट गया है। जल्द ही इसकी तिथि घोषित की जाएगी। इस बार नौ नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी एमबीबीएस की पढ़ाई होगी, इसलिए 900 सीटें बढ़ गई हैं। नीट यूजी-2022 में यूपी के 1.17 लाख विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

इस बार एमबीबीएस के लिए सरकारी क्षेत्र के 35 कॉलेजों में 4303 और निजी क्षेत्र के 32 कॉलेजों में 4750 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।  वहीं, बीडीएस के तीन सरकारी कॉलेज में 300 और निजी क्षेत्र के 24 कॉलेजों में 2600 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। एमबीबीएस और बीडीएस के बाद आयुष कॉलेजों में भी प्रवेश दिया जाएगा।

बीएएमएस में 8 सरकारी क्षेत्र की 563 और 70 निजी क्षेत्र की 5010 सीटें हैं। बीएचएमएस में 9 सरकारी क्षेत्र की 828 व 2 निजी क्षेत्र की 200 सीटें, बीयूएमएस की दो सरकारी क्षेत्र की 128 और 11 निजी क्षेत्र की 670 सीटें हैं।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img