03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बहराइच: ग्रामीण के मकान में लगाया आग जिसके चलते मकान में सो रहे पिता और बेटी झुलस गए

Spread the love

एफएनएन, नानपारा/बहराइच: जिले के अगैया निवासी एक ग्रामीण के मकान गुरुवार तड़के आग लग गई। जिसके चलते मकान में सो रहे पिता और बेटी झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत अगैया निवासी राम फेरन चौहान पुत्र छेदी चौहान के मकान में गुरुवार सुबह पांच बजे आग लग गई। आग लगने से राम फेरन चौहान के फूस का छप्पर जल गया। वहीं मकान में सो रहे राम फेरन चौहान (45) और बेटी पूनम (18) जलकर झुलस गई। आसपास के लोगों ने परिवार के लोगों को घर से बाहर निकाला। इसके बाद फूस के मकान में आग बुझाया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

राम फेरन ने पड़ोसी राकेश पुत्र भल्लर चौहान पर मकान में आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस तैनात है। मौके का पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदुम्न सिंह और कोतवाल ने निरीक्षण भी किया है।

यह भी पढ़ें:- रामपुर : सागरपुर गांव के प्रधान को अज्ञात लोगों ने कब्रिस्तान के पास गोली मार दी

Hot this week

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img