एफएनएन, हैदराबाद : तेलंगाना के मोइनाबाद में एक फार्महाउस पर पुलिस छापे में कथित ड्रग्स पार्टी का खुलासा हुआ। जांच में टीडीपी सांसद पुट्टा महेश कुमार और पूर्व बीआरएस विधायक पायलट रोहित रेड्डी समेत छह लोग कथित तौर पर ड्रग्स पॉजिटिव पाए गए हैं।
तेलंगाना के मोइनाबाद में एक फार्महाउस पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान यहां चल रही एक पार्टी में कथित ड्रग्स लेने के आरोप में टीडीपी सांसद पुट्टा महेश कुमार और पूर्व बीआरएस विधायक पायलट रोहित रेड्डी समेत छह लोगों को पकड़ा था।
पुलिस ने मौके से दो ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि ये ड्रग्स कहां से लाए गए थे। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ड्रग्स का सेवन फार्महाउस पर ही हुआ था या कहीं और।
इस पार्टी में रियल एस्टेट कारोबारी, बड़े व्यापारी और राजनीतिक लोग शामिल थे। पकड़े गए लोगों में एक महिला भी मौजूद थी। पुलिस ने वह हथियार भी जब्त कर लिया है जिससे फायरिंग की गई थी। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।






