03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फैक्टरी के स्क्रैप यार्ड में भीषण आग, दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं

एफएनएन, हरिद्वार : बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एचपीएम इनोटेक प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन की यूनिट तुरंत मौके पर पहुंच गई।

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक फैक्टरी के स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास की फैक्ट्रियों में भी खतरा पैदा हो गया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

दमकल विभाग के अनुसार, देर रात बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एचपीएम इनोटेक प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन की यूनिट तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग की विकरालता को देखते हुए सिडकुल और बहादराबाद फायर स्टेशन से दो अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए। मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने देखा कि फैक्ट्री के स्क्रैप यार्ड में आग लगी हुई है, जो तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से पानी की तेज धार चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही जेसीबी की मदद से जलते हुए स्क्रैप को बाहर निकालकर आग पर काबू पाया गया।

दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग को बुझा दिया गया था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img