Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeChhattisgarhरील विवाद ने छीनी खुशियां, महिला की मौत से परिवार हुआ शोकाकुल

रील विवाद ने छीनी खुशियां, महिला की मौत से परिवार हुआ शोकाकुल

एफएनएन, भिलाई : सोशल मीडिया के चक्कर में एक भरा पूरा परिवार बिखर गया. भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रील बनाने से मना करने पर जान दे दी.महिला का नाम अंजली साव था,जो अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ छावनी इलाके में रहती थी.

सोशल मीडिया पर सक्रिय थी महिला

अंजली सोशल मीडिया में काफी ज्यादा सक्रिय थी.वो रील और वीडियो बनाकर अपने अकाउंट पर पोस्ट किया करती थी.लेकिन दूसरी ओर अंजली के पति पप्पू को अपनी पत्नी का सोशल मीडिया में एक्टिव रहना पसंद नहीं था. रील बनाने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद होता था. पड़ोसियों की माने तो पति पत्नी के बीच इसी बात को लेकर पिछले कुछ महीने से तनाव था.

कैसे हुई घटना ?

घटना वाले दिन सुबह पप्पू साव अपने काम पर चले गए थे, जबकि दोनों बच्चे ट्यूशन गए हुए थे. जब बच्चे घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को नहीं पाया. अंजली ने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली थी. बच्चों ने जब मां की हालत देखी तो पड़ोसियों को इसकी सूचना दी. पड़ोसियों ने छावनी पुलिस को मामले की जानकारी देकर मौके पर बुलाया. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है.

छावनी क्षेत्र से एक महिला की मौत की सूचना मिली थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और उसके पति के बीच रील बनाने को लेकर विवाद रहता था. पुलिस पति पप्पू साव से पूछताछ कर रही है और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं- मणिशंकर चंद्र, एएसपी

पुलिस के मुताबिक घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पड़ोसियों और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments