03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

फायरिंग और फिरौती जैसे मामलों में संलिप्त कुख्यात गैंगस्टरों का सिर मुंडवाकर बाजार में घुमाया

Spread the love

एफएनएन, फरीदाबाद: शहर में लूट, फायरिंग और फिरौती जैसे मामलों में संलिप्त कुख्यात बदमाश कमल भड़ाना और शशिकांत को फरीदाबाद पुलिस ने बुधवार सुबह डबुआ मार्केट में सिर मुंडवाकर घुमाया. इस दौरान एक आरोपी व्हीलचेयर पर था, जबकि दूसरा बैसाखी के सहारे चल रहा था. यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच ने आम जनता में अपराधियों के प्रति फैले डर को खत्म करने और कानून की ताकत का संदेश देने के लिए किया.

दोनों पर पहले से कई संगीन आरोप लगे: क्राइम ब्रांच टीम के यशपाल सिंह ने बताया कि, “कमल भड़ाना नंगला गांव का निवासी है, उसके खिलाफ 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं शशिकांत पर 6 गंभीर केस चल रहे हैं. इनमें फिरौती मांगना, फायरिंग, लूटपाट और हमला जैसे अपराध शामिल हैं.”

कपड़ा व्यापारी को धमकाया था: हाल ही में दोनों ने न्यू जनता कॉलोनी में एक कपड़ा व्यापारी को धमकाने के लिए उसके घर के बाहर फायरिंग की थी. इसके अलावा एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर घर में लूटपाट करने का भी मामला इन पर दर्ज है. डबुआ मार्केट में भी इन दोनों पर लूट के मामले चल रहे हैं.

बाजार में आरोपियों को देख लगी भीड़: जब पुलिस ने दोनों आरोपियों को सरे बाजार घुमाया, तो वहां सब्जी और सामान खरीद रहे लोग रुक गए और वीडियो बनाने लगे. अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार में भीड़ जुट गई और माहौल गर्म हो गया.

“जनता को दिया गया कानून का भरोसा”: इस पूरे मामले में एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि, “यह कार्रवाई सिर्फ निशानदेही के लिए नहीं, बल्कि जनता को यह विश्वास दिलाने के लिए थी कि अपराधी कानून से नहीं बच सकते. यह कार्रवाई संदेश है कि पुलिस हर उस शख्स के खिलाफ सख्त रवैया अपनाएगी, जो समाज में डर फैलाने की कोशिश करता है.” फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img