लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की अचानक हुई रिटर्न लैंडिंग

एफएनएन, मुंबई: एयर इंडिया के साथ एक और भयावय हादसा होने से बच गया। मुंबई से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान वापस लौट रहा है। फ्लाइट राडार 24 के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट AIC129 ने आज सुबह मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ाने भरने के कुछ समय बाद ही अब यह विमान वापस मुंबई लौट रहा है। वापस लौटने की पता अब तक नहीं चल पाया है की आखिर ऐसा क्या हुआ। जिसकी वजह से फ्लाइट की रिटर्न लैंडिंग की जा रही है।

आपको बता दें कि गुरुवार को एक अन्य घटना में अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान (AI171), बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान, जो लगभग 11 साल पुराना था, 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा था। इस हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जीवित बच गया। विमान जिस मेडिकल कॉलेज कैंपस में गिरा, वहां भी भारी तबाही हुई। मृतकों में चार एमबीबीएस छात्र और एक चिकित्सक की पत्नी भी शामिल हैं।

 

Hot this week

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img