एफएनएन, देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस अभिरक्षा में अदालत परिसर से फरार बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने शुक्रवार को यहाँ बताया कि कुशीनगर जिले के हाटा कस्बा निवासी शिवा बांसफोड़ को जिले की महुआडीह पुलिस ने उसे दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।






